सीधी:सीधी स्थित गंगोत्री रिसोर्ट मे जीएसटी वस्तु एवं सेवा कर संशोधन तथा स्वदेशी वस्तु प्रोत्साहन की व्यापारियों द्वारा आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने जीएसटी वस्तु एवं सेवा कर संशोधन को लेकर व्यापक संवाद कर इससे होने वाले फायदों के बारे में अवगत कराया साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को सशक्त करने का आह्वान किया।
सांसद डॉ मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर वर्ग की चिंता करते हैं और इसी के चलते उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म्स के माध्यम से ऐतिहासिक बदलाव किए हैं जो देश कि अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेंगे।इस अवसर पर विधायक श्रीमती रीती पाठक , व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचन्द्र गुप्ता , कन्हैयालाल सिंह , भीम कामदार जी, कमल कामदार, हरिहर सोनी, विश्वबंधु धर द्विवेदी, पुनीत नारायण शुक्ला, पंकज पाण्डेय , आनंद परियानी सहित अनेक गणमान्य व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
