ग्वालियर: निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शहर में चल रहे पेचवर्क एवं सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों से कहा कि गारंटी पीरियड की सड़कों पर पैच वर्क का कार्य शीघ्र पूर्ण करें तथा वर्क आर्डर वाली सड़कों का कार्य प्रारंभ करें। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त संघ प्रिय ने पेचवर्क कार्यों की गुणवत्ता की जांच की बात भी कही है।
संघ प्रिय ने वार्ड क्रमांक 21 स्थित कृष्णानगर पानी की टंकी के पास चल रहे गारंटी पीरियड की सड़क पर पेचवर्क कार्य को देखा। इसके बाद निगमायुक्त ने पिंटो पार्क में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को देखा और उसे समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दीनदयाल नगर में महाराजा कॉम्प्लेक्स तक डाली जा रही सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सहायक यांत्रिकी वीरेंद्र शाक्य, संबंधित क्षेत्राधिकारी अजय शर्मा, छाया यादव, राजेश भदौरिया एवं विपिन दुबे उपस्थित थे।
