नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस ने फरार इनामी आरोपी को दबोचा

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में फरार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी नरसिंहगढ़, थाना दमोह देहात पुलिस को सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दमोह देहात व चौकी नरसिंहगढ़ पुलिस टीम ने दमोह देहात के अपराध क्रमांक 240/26 धारा 109(1), 126(2), 296, 115(2), 3(5) बी.एन.एस, 25/27 आर्म्स एक्ट में लगभग 2 माह से फरार इनामी आरोपी कमलेश उर्फ भद्दू आदिवासी निवासी हर्दवानी को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जे.आर. पर जेल भेज दिया गया।

सराहनीय कार्य चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, प्रआर. वीरेन्द्र सिंह, प्रआर. राधेश्याम, प्रआर. प्रकाशचंद्र, आर. नीलेश, आर. राहुल राजपूत, आर. जितेन्द्र पटैल का विशेष योगदान रहा।

Next Post

तेज रफ्तार डम्फर ने आटो को मारी टक्कर, तीन की मौत

Fri Jun 12 , 2026
रीवा,  जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहिया स्थित बोरी फैक्ट्री के सामने बालू से लोड तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी है. इस सडक़ हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई है घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और […]

You May Like