
रीवा, जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहिया स्थित बोरी फैक्ट्री के सामने बालू से लोड तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी है. इस सडक़ हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई है घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मृतकों के सबों को अस्पताल पहुंचाया है जबकि आगे की कार्रवाई की जा रही है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो सवार लोग मौसी के यहां ग्राम भटलो जा रहे थे जैसे ही वह डीहिया स्थित बोरी फैक्ट्री के सामने पहुंचे तभी तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस सडक़ हादसे में आशीष कुशवाहा निवासी बहुरिवांध हरिशंकर चतुर्वेदी निवासी बहुरीवांध और शैलेंद्र तिवारी निवासी भटलो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. बताया गया है कि यह सडक़ हादसा आज सुबह तकरीबन 10 बजे हुआ है घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची है और तीनों मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है इस हृदय विद्यारक घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.
