सिवनी में धान महोत्सव आज, सीएम डॉ यादव देंगे 494 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सिवनी जिले में आयोजित राज्य-स्तरीय धान महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले को 494.16 करोड़ रुपए की लागत वाले 629 विकास कार्यों की सौगात देंगे।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश के कोदो-कुटकी उत्पादक 3,941 किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपए की प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। किसानों को यह राशि कोदो-कुटकी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 1 हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से दी जा रही है।
धान महोत्सव में कृषि और अन्य विभागों की थीम आधारित विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें आधुनिक कृषि यंत्र, प्राकृतिक खेती, जीआई टैग उत्पाद, मिलेट्स, आम की विभिन्न किस्मों और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को डिजिटल जमीन, कृषिका एप, किसान क्रेडिट कार्ड सहित शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Post

राजस्थान के दौसा में हुआ बस हादसा, इंदौर के सात घायल

Wed Jul 1 , 2026
इंदौर: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंगलवार देर रात हादसा हो गया. ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस हादसे का शिकार हुई, जिसमें इंदौर के सात यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि शहर के दो यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई […]

You May Like