राजस्थान के दौसा में हुआ बस हादसा, इंदौर के सात घायल

इंदौर: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंगलवार देर रात हादसा हो गया. ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस हादसे का शिकार हुई, जिसमें इंदौर के सात यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि शहर के दो यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई है. हादसे के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है और वे लगातार राजस्थान प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायलों में नंदानगर निवासी 19 वर्षीय दिशा, सुदामा नगर निवासी 25 वर्षीय सुवानंद, इंदौर निवासी प्रदीप, महक और योगानी शामिल हैं. सभी का दौसा जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं निर्मला तथा बजरंग नगर निवासी 20 वर्षीय भूमि भोर के संबंध में देर रात तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी.

प्रशासन उनकी तलाश और पहचान की प्रक्रिया में जुटा है. जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर दौसा जिले में ऋषिकेश से इंदौर आ रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई थी. टक्कर के बाद बस में आग लग गई. हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं. राजस्थान पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

Next Post

पुलिस ने एक लाख की ड्रग्स के साथ आरोपी को दबोचा

Wed Jul 1 , 2026
इंदौर: खजराना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले 49 वर्षीय आरोपी इकबाल उर्फ फटा खान को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक […]

You May Like