आतिशी ने कालकाजी विधानसभा में पुजारियों-ग्रंथियों का किया पंजीकरण

नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के तहत अपनी विधानसभा कालकाजी में विभिन्न गुरुद्वारों के ग्रंथियों और मंदिरों के पुजारियों का पंजीकरण किया।

सुश्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिन पहले बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणा की थी कि दिल्ली में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राजधानी में सभी मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथी साहिबानों को प्रतिमाह 18,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना के बारे में हमने इसलिए सोचा क्योंकि जीवन के हर सुख-दुख में ग्रंथी-पुजारी हमारे साथ खड़े होते है। जब हमारे घर में बच्चे पैदा होते है तब ग्रंथी-पुजारी हमारे साथ होते है। जब दुख की कोई घड़ी होती है, हमारे परिवार में कोई गुजर जाता है तब भी ग्रंथी-पुजारी हमारे साथ होते है। जीवन के हर सुख दुख में जो हमारे साथ है। जो हमें हमारी संस्कृति-सभ्यता से हमें जोड़े रखते है। उन्हें अपने जीवनयापन में जो दिक्कत आती है उसे दूर करने के लिए इस सम्मान राशि की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आजतक किसी भी सरकार ने पुजारियों और ग्रंथियों की बेहतरी के लिए नहीं सोचा, लेकिन हम इनकी बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

74 वर्ष के हुये नाना पाटेकर

Thu Jan 2 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नाना पाटेकर आज 74 वर्ष के हो गये। नाना पाटेकर उर्फ विश्वनाथ पाटेकर का जन्म मुंबई में एक जनवरी 1951 को एक मध्यम वर्गीय मराठी परिवार में हुआ। उनके पिता दनकर […]

You May Like

मनोरंजन