अवैध गिट्टी व एम-सैंड परिवहन करते तीन डंपर जब्त

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध तिलवारा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना वैध इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास के गिट्टी एवं एम-सैंड का परिवहन करते पाए जाने पर तीन डंपर को जब्त किया गया। जब्त किए गए तीनों वाहनों को आगामी आदेश तक थाना तिलवारा की अभिरक्षा में रखा गया है।

कार्यवाही के दौरान सहायक खनि अधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा तथा खनिज निरीक्षक शिवपाल चौधरी, विवेकानंद यादव सहित खनिज विभाग का अमला मौजूद रहा।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर नियमानुसार कार्यवाही के लिए सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Next Post

सीएसपी की तत्परता से घायलों की बची जान

Thu Aug 6 , 2026
सीहोर: डी-मार्ट के समीप एक ऑटो चालक की लापरवाही के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे चालक सहित ऑटो में सवार उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए. इसी दौरान मौके से गुजर रही सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर समय पर […]

You May Like