नगवा शिव मंदिर में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

सिंगरौली। जिले के नगवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंच गए तथा धार्मिक स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछतांछ शुरू कर दी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Post

ट्रैक्टर एवं बाईक में भिड़ंत, युवक की मौत

Sat Aug 1 , 2026
सिंगरौली । लंघाडोल थाना क्षेत्र के कबराडोल में शनिवार की शाम करीब 7 बजे मोटरसाइकिल एवं ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने भिडं़त हो गई। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निवासी बासी बेरदहा लक्ष्मणदास साहू पिता रामचरित्र […]

You May Like