रुपए की घटती कीमत गंभीर महंगाई का संकेत : राहुल

नयी दिल्ली, 21 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपए का लगातार घटना स्पष्ट संकेत है कि आने वाली समय में देश के नागरिकों को आसमान छोटा महंगाई का सामना करना पड़ेगा।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में शनिवार को लिखा, “रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी – ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं।”

उन्होंने कहा “सरकार चाहे इसे ‘सामान्य’ बताए लेकिन हकीकत ये है कि उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे, एमएसएमई को सबसे ज्यादा चोट लगेगी, रोज़मर्रा की चीज़ों के दाम बढ़ेंगे और एफआईआई का पैसा और तेजी से बाहर जाएगा, जिससे शेयर बाज़ार पर दबाव बढ़ेगा।यानी, हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है और यह सिर्फ वक्त की बात है-चुनाव के बाद पेट्रोल, डीज़ल, एलपीजी की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी।”

श्री गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के पास न दिशा है, न रणनीति-सिर्फ बयानबाज़ी है। सवाल यह नहीं कि सरकार क्या कह रही है-सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है।

 

 

Next Post

अब बताना पड़ेगा ओटीपी, रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने बदले गए नियम

Sat Mar 21 , 2026
जबलपुर: रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने और लक्षित लाभार्थियों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब उपभोक्ताओं को अपने घर पर सिलेंडर प्राप्त करते समय 4 अंकों का वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी साझा […]

You May Like