कलेक्टर ने दो अधिकारियों को दिया नोटिस

रीवा।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय समय सीमा में आवेदन पत्रों का निराकरण न करने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है. नोटिस का तीन दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी. कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनगवां हेमंत त्रिपाठी को नि:शक्तजन सहायता अनुदान योजना तथा मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना का प्रकरण लंबित रहने पर नोटिस दिया है. कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जवा सुलभ सिंह पुशाम को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के आवेदन में कार्यवाही न करने पर नोटिस दिया है.

Next Post

छतरपुर की बेटी चंद्रकला का कमाल, 18 की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान

Thu Feb 19 , 2026
छतरपुर। कहते हैं, जहां हौसलों की उड़ान होती है, वहां बेटियां आसमान छू जाती हैं। बुंदेलखंड की धरती एक बार फिर इस बात की गवाह बनी है। यहां की बेटियां अब सिर्फ घर की चौखट तक सीमित नहीं, बल्कि देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं। हाल ही में छतरपुर […]

You May Like