फिटनेस आइकन और अभिनेता मिलिंद सोमन ग्लूकॉन-डी रिचार्ज’ के ब्रांड एंबेसडर बने

मुंबई, (वार्ता) ज़ाइडस वेलनेस ने अपने नए उत्पाद, ‘ग्लूकॉन-डी रिचार्ज’ के लिए फिटनेस आइकन और अभिनेता मिलिंद सोमन को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह कदम कंपनी के ‘परफॉर्मेंस हाइड्रेशन’ सेगमेंट में प्रवेश को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। यह प्रोडक्ट रेडी-टू-ड्रिंक बोतल और सैशे स्टिक्स दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध है।

यह लॉन्च ग्लूकॉन-डी के विकास को दर्शाता है, जो अब केवल इंस्टेंट एनर्जी देने वाले ग्लूकोज़ पाउडर से आगे बढ़कर आधुनिक, एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने वाले उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा और हाइड्रेशन दोनों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

मिलिंद सोमन ने कहा, कि उनके लिए फिटनेस का मतलब परफेक्शन नहीं, बल्कि नियमितता है। उन्होंने कहा, “छोटी-छोटी रोजमर्रा की आदतें ही सबसे बड़ा बदलाव लाती हैं। ग्लूकॉन-डी रिचार्जलोगों को अपने तरीके से एक्टिव रहने और सही ऊर्जा व हाइड्रेशन पाने के लिए प्रेरित करता है।

 

Next Post

मेडिकैप्स कॉलेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन

Thu Apr 2 , 2026
इंदौर: बुधवार को सुबह से शाम तक छात्र मेडिकैप्स विश्वविद्यालय कॉलेज परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते रहे. छात्रों ने प्रशासन से कई समस्याओं का समाधान मांगा. इस दौरान कुछ फैकल्टी ने छात्रों को क्लास में जाने के लिए दबाव डाला, लेकिन छात्र शांतिपूर्वक अपनी लड़ाई जारी रखे.प्रदेश महासचिव एनएसयूआई, शुभम […]

You May Like