
माखन नगर/नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज माखन नगर से ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत प्रदेश की बहनों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने योजना की 32वीं किस्त के रूप में 1,836 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया। इस राशि से लाखों लाड़ली बहनों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक की सहायता राशि का भी अंतरण किया, जिससे घरेलू बजट को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 206 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी।
