कुल्हाड़ी मांगने के बहाने घर में घुसा पड़ोसी, युवती से की छेड़छाड़

इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में भरोसे को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. मोहल्ले का ही एक व्यक्ति कुल्हाड़ी मांगने का बहाना बनाकर युवती के घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर अश्लील हरकत करने लगा. पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला. पुलिस ने युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि 20 वर्षीय युवती ने थाने पहुंचकर मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

पीड़िता ने बताया कि आरोपी को वह लंबे समय से जानती थी और उसे ‘अंकल’ कहकर संबोधित करती थी. इसी परिचय का फायदा उठाकर आरोपी वारदात को अंजाम देने उसके घर पहुंचा. पीड़िता ने यह भी बताया कि घटना के समय वह घर पर अकेली थी. इसी दौरान आरोपी गुलाब सिंह वहां आया और घर में रखी कुल्हाड़ी मांगने की बात कहकर अंदर घुस गया. कुछ देर बातचीत के बाद आरोपी ने अचानक बुरी नीयत से युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसे गलत तरीके से छूने लगा.

युवती ने जब इसका विरोध किया और जोर जोर से शोर मचाया तो आरोपी घबरा गया और मौके से भाग निकला. घटना से डरी सहमी युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद वह थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा, मामले की जांच जारी है

Next Post

प्लॉट बेचने को लेकर सगे भाइयों में खूनी झड़प

Wed Jan 14 , 2026
इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद ने रिश्तों की मर्यादा तोड़ दी. दो प्लॉटों में से एक को बेचने की बात को लेकर सगे भाइयों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ सरेराह न सिर्फ गाली गलौज की, बल्कि बेरहमी से मारपीट […]

You May Like