पानी का व्यापार रोकिए, सिंधू से पाक को जाने वाले जल का रिव्यू होना जरूरी

भोपाल। राजधानी स्थित मानस भवन में वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट का लोकार्पण किया गया. पूर्व मंत्री श्रीमती सविता वाजपेई की स्मृति में इस यूनिट को शुरू किया गया. प्रतिष्ठित मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित पर्यावरणविद् और जल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध राजेंद्र सिंह ने यूनिट का लोकार्पण किया. इस मौके पर सिंधु नदी से पाकिस्तान जाने वाले पानी का रिव्यू होना उन्होंने जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि पानी का रिव्यू समय-समय पर होना चाहिए था, जो अब हो रहा है. उसका 70% पानी भारत को ही मिलना चाहिए . उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने अपने छोटे भाई पाकिस्तान को उदारता से अब तक पानी दिया, जबकि उस पर उसका हक नहीं था.

राजेंद्र सिंह ने भोपाल को पानीदार शहर बताया और इस बात पर चिंता व्यक्त की कि बेतवा नदी की धारा पिछले 3 साल से सूख गई है. हमारे लालची विकास के कारण विनाश हो रहा है. क्योंकि विकास ही विनाश करता है. महापौर मालती राय ने सविता वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति को समझने के लिए परिजनों ने जल संरक्षण की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से सराहनीय कार्य किया है. इसके लिए मैं नगर निगम की ओर से उनका अभिनंदन करती हूं. मालती राय ने कहा कि राजनीति में अलग-अलग दल भले ही हो, लेकिन विचारधारा एक ही होना चाहिए. ताकि विकास कार्य संभव हो सके. राय ने यह भी कहा कि वर्ष 2045 को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण की योजना पर कार्य होना चाहिए. नई पीढ़ी को जल संरक्षण के अभियान से जोड़ा जाना चाहिए. इस अवसर पर रघुनंदन शर्मा ने कहा कि राजेंद्र सिंह जल पुरुष ही नहीं जल ऋषि भी हैं . उन्होंने सविता वाजपेई के परिजनों द्वारा वॉटर हार्वेस्टिंग यूनिट को मानस भवन में स्थापित करने पर कहा कि किसी भी प्रकार का दान लोक कल्याण के लिए होता है, जिसका अभिनंदन करते हैं. उन्होंने कहा कि नदियों को पुनर्जीवित करना आसान नहीं होता. डॉ. श्रद्धा अग्रवाल ने भूजल स्तर गिरने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जंगल की भी कमी हो रही है. जल संकट को देखते हुए हमने अपनी मां सविता वाजपेई की स्मृति में जल संरक्षण की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया है.

Next Post

जैन मुनियों संग मारपीट के तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Thu May 1 , 2025
नीमच। मध्य प्रदेश के जावद में जैन मुनियों के साथ मारपीट के मामले में न्यायालय ने तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार जैन ने गणपत नायक, कन्हैया भोई और बाबूलाल शर्मा की जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया। घटना 13 […]

You May Like