थाना मझौली पुलिस ने हत्या के मामले का 48 घंटे में किया खुलासा

सीधी। थाना मझौली पुलिस ने हत्या के मामले का 48 घंटे में खुलासा कर एक आरोपी गिरफ्तार करते हुये एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी व एसडीओपी कुसमी संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में थाना मझौली पुलिस ने हत्या के एक गंभीर प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार

दिनांक 28 जुलाई 2026 को थाना मझौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरबर निवासी छबीलाल बैगा उम्र 50 वर्ष का शव जंगल चौकी के पास नाले में मिला था। इस पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि दिनांक 27 जुलाई 2026 की शाम मृतक जब मवई नदी पार कर अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में रामप्रसाद बैगा और उसके साथी एक विधि विरुद्ध बालक ने उससे विवाद कर लिया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने लकड़ी के डंडों से मृतक पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे नाले में फेंककर फरार हो गए। उपचार के अभाव में 28 जुलाई 2026 को छबीलाल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

प्रत्यक्षदर्शियों के कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर थाना मझौली में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रामप्रसाद बैगा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बड़वाही, थाना जनकपुर, जिला एमसीबी (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया गया। वही विधि विरुद्ध बालक घटना में संलिप्त एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की गई। पुलिस के

आरोपी एवं विधि विरुद्ध बालक से पूंछताछ पर दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे जंगल चौकी के पास नाले से बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Next Post

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

Fri Jul 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में डिजिटल एवं दूरसंचार कनेक्टिविटी के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से […]

You May Like