ट्राईसाईकिल में ब्लास्ट होने से दिव्यांग सुनील लोखंडे की हुई मौत 

सारनी। विद्युत नगरी ट्राई साइकिल में ब्लास्ट होने से विकलांग युवक की मौत होने का मामला सामने आया है. बैटरी वाली ट्राय साइकिल मे आग लगने से सनसनी मच गई है.बताया जा रहा ही कि ट्राई साइकिल से सुनील रोजाना की तरह शाम को घुमने निकले थें शाम लगभग 7:30 बजे जय स्तंभ के आगे पुलिया के पास पहुंचते ही बैटरी चलित ट्राई साइकिल में ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण घटनास्थल पर जलने से सुनील कि दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल से कुछ दुरी पर लगी दुकानो के संचालको ने बताया कि जोर से आवाज आई थीं, लेकिन अंधेरा होने की वजह से किसी ने गौर नहीं किया। पुलिया के पास में एक बंद गुमटी के पीछे वाले हिस्से में सुनील लोखंडे ट्राई साइकिल समेत जल से मौत हो गई.आस-पास के दुकानदार को बदबू आने पर मौका स्थल पर पहुंचकर बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई तब तक सुनील पूरी तरह जल चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रियंका करचाम मौके पर पहुंच कर पूछताछ की है.

4 साल पहले नपा से मिली थी ट्राई साईकिल

सुनील लोखंडे की मां ने बताया कि पीएम स्वनिधि के अंतर्गत 4 साल पहले साइकिल मिली थीं। इससे पहले सुनील बैसाखी का उपयोग करते थें। ट्राई साइकिल मिलने के बाद सुबह शाम नियमित रूप से घूमने जाया करता था। सुनील घर का होनहार लड़का था जो अपना जीवन यापन गुजारने के लिए स्कूल के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करता था। लेकिन अभी 2 से 3 साल पहले ट्यूशन पढ़ाना भी बंद कर दिया था।

4 साल से नहीं हुआ था साइकिल का मेंटेनेंस

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 4 साल पहले सुनील को नपा से ट्राई साइकिल मिली थीं। बताया जा रहा है कि उसके बाद से अभी तक मेंटेनेंस नहीं हुआ था। जिस कारण भी यह घटना घटित हुई होगी ऐसी आशंका लोग लग रहे हैं।

Next Post

लुगासी गांव में नशे में धुत्त बेटे ने परिवार और पुलिस पर किया हमला

Sat Jan 31 , 2026
छतरपुर। जिले के लुगासी गांव में शुक्रवार देर रात शराब के नशे ने रिश्तों की सारी हदें तोड़ दीं। नशे में धुत एक युवक ने पहले अपने ही माता-पिता के साथ मारपीट की और फिर घर लौटते समय उन पर व उनके नाबालिग भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। हालात […]

You May Like