मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की मोदी ने, योजनाओं और कामकाज पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली,18 नवंबर (वार्ता) फिलिपींस की दो दिन की यात्रा से मंगलवार की देर रात लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक की अध्यक्षता की और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा कामकाज की समीक्षा की।

सूत्रों के अनुसार यहां भारत मंडपम में तीन घंटे से भी अधिक चली बैठक में विकसित भारत 2047 को केंद्र में रखते हुए विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।

बैठक में सुशासन, बड़े सुधारों के एजेंडे, महिलाओं और युवाओं तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच, नक्सलवाद के खात्मे और नशे के खिलाफ अभियान पर विशेष चर्चा और प्रस्तुति दी गयी।

बैठक में प्रधानमंत्री की ओर से अनेक महत्वपूर्ण विभागों के मंत्रियों को विशेष निर्देश दिये गये। इसके अलावा उन्होंने कामकाज में तेजी लाने और विभागों के बीच परस्पर समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही पिछली बैठक में निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गयी।

 

Next Post

अंकुर ठाकोर, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, एचएसबीसी म्यूचुअल फंड द्वारा

Wed Nov 18 , 2026
एसआईएफ: विकास का अगला चरण निवेशकों की समझ पर आधारित होना चाहिए भारत का निवेश परिदृश्य अब निवेश के अवसरों तक पहुंच बढ़ाने से आगे बढ़कर निवेशकों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में विकसित हो रहा है। जैसे-जैसे निवेशक अधिक अनुभवी हो रहे हैं और उनकी वित्तीय जरूरतें […]

You May Like