शराब पीने से मना किया तो दोस्त के गले पर कटर से किया वार

इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनोदिया में शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपने दोस्त के गले पर लोहे के कटर से हमला कर दिया. हमले में युवक के गले से खून निकलने लगा। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला.मंगलवार 10 नवंबर को कंपनी में छुट्टी होने के कारण भरत और उसके दोस्त गौतम ने किराये के कमरे पर खाने-पीने की पार्टी रखी थी. सभी ने साथ बैठकर खाना खाया.

इसके बाद भरत ने और शराब पीने की इच्छा जताई. इस पर आकाश ने उसे वहां से जाने को कहा और शराब नहीं मिलने की बात कही. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई. गुस्से में भरत ने पास में रखा प्लास्टिक काटने वाला लोहे का कटर उठाया और आकाश के गले पर वार कर दिया. हमले में आकाश घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से भाग गया. घायल की शिकायत पर सांवेर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

मालगाड़ी से टकराकर घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया

Wed Nov 11 , 2026
दमोह। रेलवे स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी क्रमांक जेएसपीके से टकराकर एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना प्राप्त होने पर सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल व प्रधान आरक्षक दिनेश कुमार, जीआरपी उप निरीक्षक जुम्मन शेख द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मालगाड़ी के नीचे फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा […]

You May Like