सतना:विन्ध्य की प्रतिष्ठत व्यापारिक संस्था विन्ध्य चेम्बर आफ कामर्स के द्विवार्षिक चुनाव की तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गई हैं.दूसरी तरफ मतदाताओं को लुभाने के लिए देर रात तक पार्टियों का आयोजन किया जाता रहा.बताया जा रहा है चेम्बर चुनाव में जुडे चार सौ नए मतदाताओं ने प्रत्याशियों की नींद उडा रखी है.इनके रूख को ही फिलहाल निर्णायक माना जा रहा है.तकरीबन 17 सौ सदस्य संख्या वाली संस्था चेम्बर के चुनाव में इस बार समीकरण हर दिन बनते और बिगडते नजर आ रहे हैं.चुनाव लडऩे के इच्छुक प्रत्याशियों ने अपने अपने स्तर पर मतदाताओं से सम्पर्क के प्रयास किए हैं.
इसके अतिरिक्त अध्यक्ष के दावेदारों ने अलग-अलग पार्टियों का आयोजन कर सदस्यों की पिछले एक सप्ताह से खूब आवभगत की है.इसके अतिरिक्त प्रत्याशियों ने सदस्यों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का भी खूब उपयोग किया है.इतने प्रयासों के बाद भी चेम्बर की आवोहवा इस बार बदलती नजर नहीं आ रही है.नए मतदाता के रूप में शामिल चार सौ सदस्यों के रूख को फिलहाल निर्णायक माना जा रहा है.
निवृत्तमान अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने इस बार भी अपनी पूरी ताकत लगाई है,लेकिन एक ही समाज से तीन प्रत्याशियों कीएक ही पद पर दावेदारी सामने आ जाने से मामला गम्भीर हो गया है.अपनी साफ सुथरी छवि के आधार पर वोट मांग रहे मनोहर गिडवानी ने कमसमय में अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल कर ली है.इसके अलावा राजेश खत्री ने भी येन वक्त अपनी दावेदारी जता कर दोनों प्र्रत्याशियों के लिए संकट खड़ा कर दिया है.चेम्बर राजनीति में अचानक सक्रिय हुए अशोक अग्रवाल को भी समाज के साथ-साथ कुछ अन्य लोगों का भी सहयोग मिल रहा है.चेम्बर की राजनीति के अनुभवी संदीप जैन को भी समाज के साथ बाजार का समर्थन मिलने की सम्भावना जानकार व्यक्त कर रहे है.
चेम्बर के पिछले कार्यकाल में जो कमियां सामने आयी थी.श्री जैन उसे मुद्दा बनाकर लोगों के बीच जा रहे हैं.हालांकि बिना पैनल के चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को अन्य वर्गों के बीच में घुसपैठ बनाने में दिक्कत आ रही है.इसके बावजूद सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर अपने अपने स्तर पर दावे कर रहे हैं.इसका निर्णय 29 जून को मतों की गिनती के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.इस बीच चेम्बर के कार्यालय में शनिवार को दिनभर मतदान की व्यवस्थाओं को लेकर लोग जुटे रहे.तय कार्यक्रम के अनुसार वरिष्ट अधिवक्ता के पी शर्मा के मार्गदर्शन में रविवार की सुबह 9 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी.बताया गया है कि शान्तिपूर्व मतदान हो सके इसके लिए दो दर्जन चुनाव कार्यकत्र्ता तैनात किए जाएगे.मतों की गिनती का काम अगले दिन यानी सोमवार को दोपहार बाद किया जाएगा
