मां से किया वादा अड़तीस साल बाद डाक्टर बन बेटे ने पूरा किया

सतना:कहानियां तो बहुत सुनने को मिलती हैं पर कभी-कभी ऐसी हकीकत से भी सामना हो जाता है,जिसकी कल्पना कम ही साकार हो पाती है.सांस तोडती मां से किया वादा एक बेटे ने अपनी जीवन भर की पूंजी लगाकर अड़तीस साल बाद पूरी कर मिशाल कायम की.शहर में निजी तौर पर खुलने वाले श्यामा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की.
रविवार को शुभारम्भ के बाद शुरू हो रही अस्पताल की ओपीडी की जानकारी पत्रकारों को देते हुए संचालक गायनेकोलोजिस्ट डां योगेन्द्र सिंह ने बताया कि कक्षा सात में जब वे डगडीह गांव में पढ़ रहे थे तब लोगों की मदद के लिए डांक्टर बनने का संकल्प लिया था.

सन्1988 से लगातार इसी प्रयास में लगे रहे कि अपने जिले अपने क्षेत्र की जनता की सेवा का अवसर मिले.उन्होने बताया कि उनकी माता जी का निधन ओबरी के आपरेशन में गलत नस कट जाने से हुई थी.मां के साथ जो हुआ वह किसी दूसरे बच्चे की मां के साथ नहीं हो यह तय कर उसी दिन से विशेषज्ञ डांक्टर बनने का निर्णय लिया.इसके बाद रीवा मेडिकल कालेज से एमबीबीएस और राजस्थान से पीजी करने के बाद गुजरात और राजस्थान में वर्षों तक काम किया.बाद में अपनों के बीच मदद का लक्ष्य ले इस अस्पताल के निर्माण का निर्णय लिया.
डां सिंह ने बताया कि उनकी कोशिश है कि अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए जाए .ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पडे.उन्होने ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के प्रति संवेदना दिखाते हुए बताया कि उनकी कोशिश है कि मरीज के साथ आने वाले परिजनों को रूकने ठहरने के लिए कहीं और नहीं भटकना पड़े इसके लिए भी अतिरिक्त व्यवस्था जुटाई जा रही है.कभी सतना के व्यक्ट क्रमांक एक के छात्र रहे डां योगेन्द्र ने कहा कि उनकी योजना भविष्य में बाहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर स्थानीय लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने की है.उन्होने लोगों के सस्ते इलाज का वादा दोहराते हुए कहा कि अस्पताल के निर्माण में पूरे मापदण्डों का ध्यान रखा गया है.
शुभारम्भ आज
बगहा स्थित श्यामा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारम्भ रविवार 28 जून को प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में होगा.कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद गणेश सिंह करेेंगे.जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह,चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह,सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और रामपुर विधायक विक्रम सिंह विक्की उपस्थित होगे.दोपहर 12 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम सभी से भाग लेने की अपील की गई है

Next Post

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कृष्णपाल सिंह बने हटा एसडीओपी

Sun Jun 28 , 2026
दमोह: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची जारी हो गई है। इसमें बालाघाट में नक्सल उन्मूलन अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचान बना चुके कृष्णपाल सिंह को हटा एसडीओपी बनाया गया है। कृष्णपाल सिंह ने 56 लाख के इनामी नक्सली का खात्मा […]

You May Like