सीहोर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने उपस्थित प्रोफेशनल्स को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सेवा को संस्कार, सुशासन को संकल्प और गरीब कल्याण को प्राथमिकता बनाकर एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव रखी है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और डिजिटल प्लेटफॉर्म से योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचा है. मंत्री ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, हिंदी में मेडिकल शिक्षा और आईआईएम, आईआईटी, एम्स की स्थापना जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों को भी रेखांकित किया. कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रिन्स राठौर और भूतपूर्व सैनिक भी मौजूद रहे. मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की वैश्विक छवि को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को वैश्विक एजेंडा बनाया है.
प्रोफेशनल मीट: PM मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष देश का स्वर्णिम काल
