भाजपा की केन्द्र सरकार सत्ता के अहंकार में इतिहास की किताबों में कर रही हैं तोड़ मरोड़ :गहलोत

जयपुर 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्र सरकार पर सत्ता के अहंकार में इतिहास की किताबों में तोड़-मरोड़ करने का आरोप लगाया है। श्री गहलोत ने शुक्रवार को अपने बयान में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस विचारधारा का देश के स्वाधीनता संग्राम से कोई सरोकार नहीं रहा, जिसने आजादी की लड़ाई में हथियार तो क्या एक तिनका तक नहीं उठाया, वह आज सत्ता के अहंकार में आकर इतिहास की किताबों को तोड़ मरोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा आठ की किताबों में किये गये हालिया बदलाव इसी संकीर्ण मानसिकता का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार आज हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। अपनी कमियों और नाकामियों को सुधारने के बजाय, ये हमारे महान पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों पर छींटाकशी कर एक गलत नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रही है। श्री गहलोत ने कहा कि देश के युवा इस राजनैतिक प्रोपेगैंडा और गौरवशाली इतिहास के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को अच्छी तरह समझ रहे हैं।

Next Post

हाईकोर्ट के फैसले के बाद बैकफुट पर कांग्रेस, प्लान-बी पर मंथन शुरू

Fri Jul 10 , 2026
आशीष कुर्ल भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले आज आए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति को झटका दिया है। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कथित सहकारी ग्रामीण विकास बैंक एफडी घोटले में दोषी ठहराए जाने के बाद पार्टी बैकफुट पर है। एक ओर सुप्रीम कोर्ट में […]

You May Like