भोपाल। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), भोपाल के विस्तारित ‘अत्रि’ (ATRI) परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऐन वक्त पर कार्यक्रम निरस्त होने के कारण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
दिल्ली से अचानक बुलावा आने और एक वर्चुअल बैठक के व्यस्त शेड्यूल के चलते अमित शाह इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा- गृहमंत्री ने मुझे दोहरी जवाबदारी दी और कहा कि मैं यहां आऊं और उनकी तरफ से भी आप सभी को बधाई दूं।
