पुलिस कर्मी समेत दो अन्य के खिलाफ शिकायत
जबलपुर: जमीन का नामांतरण कराने के नाम पर नौ लाख रूपए ऐंठ लिए गए। पीडि़त ने पुलिस कर्मी समेत अन्य के खिलाफ शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
जानकारी के मुताबिक महानद्दा निवासी तपन पाल ने शिकायत में बताया कि उसके पिता की मौत वर्ष 2018 में हुई थी।
मृत्यु पूर्व उन्होंने एक भू-खंड क्रय कर मेरे नाम से वसीयतनामा बनाकर दिया था। उक्त भू-खंड पर कब्जा किए जाने की सूचना पाकर वह कलेक्टर कार्यालय गया था। वहां पर एक पुलिस कर्मी मिला था। उसने जमीन का नामांतरण कराने की बात की और अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 8 लाख 85 हजार रुपए ले लिए और अब तक नामांतरण नहीं कराया है।
