जबलपुर: बरगी थाना सिमरिया घाट के पास खेत में बने कुएं में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक ने आत्महत्या की है या वह हादसे का शिकार हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को बिनोद कुमार चड़ार 40 वर्ष निवासी ग्राम घाट सिमरिया ने सूचना दी कि वह ग्राम कोटवार है भैयाजी यादव 40 वर्ष निवासी घाट सिमरिया अपने खेत में ही रहता था जो अपने खेत के कुंए में डूब कर खत्म हो गया है। शव पानी में उतराने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
Next Post
शराब समेत तस्कर पकड़ाया
Thu Nov 20 , 2025
जबलपुर: रांझी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबर में लिप्त तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। टीआई उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि मरघटाई के पास बिलपुरा रांझी के पास शराब बेचने के लिये खड़े हैं गौरव सिंह रावत पिता स्व.दिलीप सिंह […]

You May Like
-
1 year ago
100 एकड़ वनभूमि पर 12 हजार से अधिक पौधे रोपे
-
10 months ago
प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की फायरिंग, बाइक फूंकी