जिला जनगणना समन्वय समिति गठित

सतना। गृह सामान्य प्रशासन विभाग एवं राज्य नोडल अधिकारी जनगणना के परिपालन में जनगणना 2027 की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। जनगणना 2027 को दो चरणों में सम्पन्न किया जायेगा। जिसमें प्रथम चरण अप्रैल 2026 से सितम्बर 2026 तक एवं द्वितीय चरण का कार्य फरवरी 2027 में किया जायेगा। जनगणना 2027 एक राष्ट्रीय महत्व का एवं समयबद्ध कार्यक्रम है। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों का पालन कराना एवं जनगणना 2027 के सफल एवं सुगम कार्यान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा जारी आदेशानुसार समिति में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अध्यक्ष तथा अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी संयोजक होंगे। इसी प्रकार जिला योजना, सांख्यिकी अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण एवं सहायक संचालक जनसम्पर्क विभाग सदस्य होंगे।

Next Post

फिर सामने आया यूरिया की कालाबाजारी का वीडियो, किसानों ने की जांच की मांग

Thu Feb 5 , 2026
सतना। जिले के कोठी कस्बे में एक बार फिर से खाद की कालाबाजारी का एक मामला सामने आया। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें किसानों को निर्धारित मूल्य से लगभग दोगुने दाम पर यूरिया खाद बेची जा रही है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि 266 रुपए […]

You May Like