बालाघाट में जिंदगी की जंग जीते 16 ग्रामीण: पुलिस, SDRF और हॉक फोर्स ने उफनती नदी के बीच से किया सुरक्षित रेस्क्यू

भोपाल। प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी वर्षा के बीच बालाघाट जिले में मध्य प्रदेश पुलिस, एसडीआरएफ और हॉक फोर्स ने संयुक्त अभियान चलाकर बाढ़ में फंसे 16 ग्रामीणों को सुरक्षित बचा लिया। सभी ग्रामीण किरनापुर थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में खेतों पर गए थे, तभी तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए और उनके लौटने के सभी रास्ते बंद हो गए।

सूचना मिलते ही किरनापुर पुलिस ने हट्टा पुलिस, एसडीआरएफ और हॉक फोर्स के साथ तत्काल राहत अभियान शुरू किया। तेज बहाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल ग्रामीणों तक पहुंचा और सभी 16 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। इस अभियान में किसी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं हुई।

मध्य प्रदेश पुलिस ने कहा कि लगातार बारिश को देखते हुए सभी आपदा राहत दल हाई अलर्ट पर हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे उफनती नदियों, पुलों और जलमग्न सड़कों को पार न करें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।

Next Post

लापता विधायक के पोस्टर से गरमाई सियासत 

Fri Jul 3 , 2026
महाकौशल की डायरी अविनाश दीक्षित। छिंदवाड़ा की सियासत में बीते दिनों तब नया मोड़ आ गया जब वहां के ग्राम जैतपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर लगाए गए लापता विधायक के पोस्टर सुर्खियां बने। मामला हालिया है जहां जैतपुर जैसे गांव के अनेक स्थानों में यह पोस्टर लगाए गए […]

You May Like