डॉक्टर की हत्या करने वाले कातिलों तक पहुंची पुलिस, सीसीटीव्ही से मिला क्लू, संदेहियों से पूछताछ

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सहजपुर ओवर ब्रिज के नीचे शनिवार को दिनदहाड़े डॉक्टर को स्कार्पियों से बाहर निकालकर सरेराह चाकुओं से एक दर्जन वार कर हत्या करने वाले कातिलों तक पुलिस पहुंच गई है । सीसीटीव्ही फुटेज से मिले क्लू के बाद संदेहियों से पूछताछ चल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अंधी हत्या का खुलासा कर दिया जायेगा।

विदित हो कि डॉक्टर अभिषेक उर्फ महेंद्र साहू 27 वर्षीय निवासी पाटन भुवारा गांव का शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर से उज्जैन जाने के लिए स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 04 टीबी 0383 लेकर निकला था। रास्ते में उसकी स्कार्पियों बंद हो गई थी। शनिवार को वे सहजपुर फ्लाईओवर के पास वाहन को सुधरवाने के लिए मैकेनिक को बुलाया था जो पाटर््स लेकर बाजार गया।

अभिषेक कार के अंदर गेट खोलकर बैठा था तभी दोपहर 12 से 1 बजे के बीच दो बाइकों से आधा दर्जन बदमाश पहुंचे और अभिषेक को जबरन स्कार्पियों से बाहर निकाले वे कुछ समझ पाता इसके पहले ही उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ 12 वार कर उसकी हत्या कर दी थी। सीएसपी अंजुल अयक मिश्रा ने बताया कि आरोपित सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गए है फुटेज के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा।

Next Post

​सड़क हादसे में सौसर के युवक की मौत, रामाकोना के पास हुई दुर्घटना

Mon Jan 5 , 2026
सौसर: रामाकोना के पास बीती रात हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में सौसर निवासी एक युवक की मौत हो गई।​अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही टायगर ग्रुप की एम्बुलेंस […]

You May Like

Play sound