27 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

इंदौर: यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 रविवार को इंदौर के 27 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई—प्रथम सत्र सुबह 09.30 से 11.30 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 02.30 से 04.30 बजे तक।

कुल 12,103 परीक्षार्थियों में से प्रथम सत्र में 8,766 (72.42′) तथा द्वितीय सत्र में 8,675 (71.67′) परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के लिए संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया, जिन्होंने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया. फेस ऑथेंटिकेशन, फीस्किंग, जैमर और कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई. सुरक्षा व निगरानी के लिए लोकल निरीक्षण अधिकारी, राज्य शासन के ऑब्जर्वर तथा यूपीएससी के निरीक्षकों ने सभी केंद्रों का जायजा लिया

Next Post

चार साल बाद दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपये के पार

Mon May 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 मई (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बीच तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिये हैं और दिल्ली में चार साल बाद पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के […]

You May Like

Play sound