
सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरैनिया निवासी एक 65 वर्षीय महिला कैंसर के बीमारी से पीड़ित थी। जहां बीती शाम गांव के एक बांध में छलांग लगा दी। जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरैनिया निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला रजवंती देवी साहू पति शिवरतन साहू कैंसर के बीमारी से पीड़ित थी। पुलिस के अनुसार बीते दिन कल शनिवार की सुबह भी सुसाइड करने की प्रयास की थी, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था। शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे सूना घर पाकर बांध में छलांग लगा ली। रात भर तलाश के बाद आज दिन रविवार की दोपहर महिला का बांध में तैरता हुआ शव मिला था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
