
उज्जैन। कैसरबाग कॉलोनी किराए के मकान में शनिवार सुबह रायसेन के युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। उसके हाथ की नस और गला कटा हुआ था। जिस समय पुलिस उसका फंदे से उतर रही थी। उसी दौरान रायसेन में भी उसकी प्रेमिका की लाश फंदे से उतर गई थी। पूरे मामले का खुलासा उनके मोबाइल की कॉल डिटेल से सामने आया है। दोनों ने अपनी प्रेम कहानी का एक साथ अंत किया था।
पंवासा थाना पुलिस ने शनिवार सुबह किराए के मकान में रहने वाले ऋषभ मीणा की लाश मकान की सीढिय़ों पर रस्सी के फंदे से लटकी हुई बरामद की थी। ऋषभ के हाथ और गला कटा हुआ था। जांच में सामने आया कि ऋषभ रायसेन का रहने वाला है और सडक़ निर्माण कार्य में दो माह पहले ही इंजीनियर का काम करने के लिए उज्जैन आया था। उसके साथ रहने वाले दो साथियों ने बताया कि ऋषभ किसी युवती से मोबाइल पर बात करता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। इसी बीच रायसेन के ग्राम चिल्ली सिकारी में भी साक्षी धाकड़ के शनिवार सुबह फांसी लगाने की जानकारी सामने आई। दोनों की मोबाइल कॉल डिटेल से उनके बीच बातचीत होने की जानकारी सामने आई। दोनों ने काफी देर तक रात में बातचीत करने के बाद एक साथ सुबह-सुबह फांसी लगाई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होना सामने आया। दोनों ने एक दूसरे से 350 किलोमीटर दूर रहकर अपनी प्रेम कहानी का अंत किया था। घटनाक्रम के समय साक्षी अपने नाना के घर पर थी। दोनों के मोबाइल में व्हाट्सएप चैट भी मिली है।
ऋषभ ने खुद को करंट भी लगाया था
उज्जैन पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ऋषभ सडक़ निर्माण में सप्लाई इंजीनियर का काम कर रहा था। उसने प्रेमिका के साथ आत्महत्या करने से पहले खुद के हाथ की नस काटी थी और गला भी काटने का प्रयास किया था। उसने खुद को करंट भी लगाया था। जिसके चलते घर में शॉर्ट सर्किट हुआ था। उधर प्रेमिका फांसी लगा चुकी थी। जिसके चलते उसने भी मौत का फंदा गले में डाल लिया। आत्महत्या से पहले उसने अपना मोबाइल फ्लाइट मोड पर डाला था। पंवासा थाना प्रभारी गेमर मंडलोई के अनुसार परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे उसके बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों ने इतना खौफनाक कम क्यों उठाया है।
