इंस्पेक्टर को चार्जशीट नहीं दे सकते एसपी

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा है कि पुलिस रूल्स के अनुसार इंस्पेक्टर को पुलिस अधीक्षक चार्जशीट नहीं दे सकते। इस मत के साथ कोर्ट ने याचिकाकर्ता निरीक्षक के खिलाफ जांच पर रोक लगा दी। जस्टिस विजय शुक्ला की एकलपीठ ने डीजीपी भोपाल को निर्देश दिए कि याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर विचार कर उचित निर्णय पारित करें।

भोपाल निवासी भगवान दास बीरा की ओर से अधिवक्ता अजय रायजादा ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि पुराने प्रकरण के आधार पर देवास में पदस्थ रहने के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर चार्जशीट जारी की थी। वहीं डीआईजी उज्जैन ने जांच अधिकारी नियुक्त किया था। दलील दी गई कि निरीक्षक को आईजी नियुक्त करता है, इसलिए वहीं चार्जशीट जारी करने का अधिकारी है। याचिकाकर्ता की पत्नी ने दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज कराया था। उस मामले में अधीनस्थ अदालत ने याचिकाकर्ता को निर्दोष करार दिया। इसके बावजूद कार्रवाई की गई।

Next Post

रेल यात्री को वेंडर ने डंडे से पीटा 

Sat Nov 8 , 2025
जबलपुर। रेलवे स्टेशन में अवैध वेंडरों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला शनिवार रात्रि का है जहाँ एक यात्री पर अवैध वेंडर टूट पड़ा। वेंडर ने यात्री के साथ मारपीट की। डंडा उठाकर यात्री को मारने दौड़ा। मौके पर अन्य सहयात्रियों के हस्तक्षेप […]

You May Like

Play sound