हमास ने गाजा पर इजरायली हमले में कथित रूप से घायल हुए बंधक का वीडियो किया जारी

गाजा, 04 मई (वार्ता) फ़िलिस्तीन में विद्रोही संगठन हमास की सैन्य शाखा अल-क़स्साम ब्रिगेड की ओर से शनिवार को जारी किये गए एक नये वीडियो में एक बंधक दिखाई दे रहा है जो कथित तौर पर गाज़ा पट्टी में इजरायली हवाई हमले में घायल हुआ है।

इस वीडियो में नकाबपोश हमास के लड़ाके एक सुरंग के अंदर एक परेशान दिख रहे बंधक पर चिल्लाते नजर आते हैं। बंधक ने कहा, “मैं बंधक नंबर 24 हूं। संघर्षविराम खत्म होने के बाद हम पर बमबारी हुई, किसी तरह बचकर सुरंग में गए, लेकिन वहां भी फिर से बमबारी हुई।”

बंधक ने इजरायली सरकार की रणनीति की आलोचना करते हुए कहा, “मेरी हालत गंभीर है, दवाइयों का कोई उपाय नहीं है, और चिकित्सा सहायता मिलना नामुमकिन है। मुझे नहीं पता कि मेरे साथी के साथ क्या हुआ।”

बंधक ने इजरायली नागरिकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नेतन्याहू के प्रशासन पर दबाव डालें और बंधकों की रिहाई के लिए बंदी अदला-बदली की मांग करें

इजरायल के सार्वजनिक प्रसारक कान ने बंधक की मैक्सिम हर्किन के रूप में पहचान की है, जो गाज़ा में कैद है। यह हर्किन का हमास की ओर से जारी किया गया दूसरा वीडियो है।

Next Post

खंडवा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे

Sun May 4 , 2025
खंडवा,रविवार दोपहर बाद गर्मी का सब्र टूट गया । 42 डिग्री तक पारा 4 दिन से पहुंच रहा था। दोपहर 2:30 बजे तेज बारिश और फिर ओले डेढ़ मिनट से ढाई मिनट तक गिरे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की सूचना है।हालांकि खेत […]

You May Like