खंडवा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे

खंडवा,रविवार दोपहर बाद गर्मी का सब्र टूट गया । 42 डिग्री तक पारा 4 दिन से पहुंच रहा था। दोपहर 2:30 बजे तेज बारिश और फिर ओले डेढ़ मिनट से ढाई मिनट तक गिरे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की सूचना है।हालांकि खेत खाली हैं, लेकिन 5% हिस्से में गर्मी के मूंग की फसल खड़ी है। किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। शहर में नगर निगम नालों की सफाई में जुटी थी। इसी बीच तेज बारिश ने चार महीने से जमीन गंदगी खुरचकर सड़क पर ला दी। नालियां बदबू मार रही हैं।

Next Post

मांडवा बस्ती में बच्चों के खेलने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला

Sun May 4 , 2025
भोपाल।राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा झुग्गी बस्ती में शनिवार को बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बस्ती […]

You May Like