राशन देने से किया मना, पत्थराव किया, बाल पकडक़र घसीटा, दो भाई घायल

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत तमरहाई में स्थित राशन संचालक ने उपभोक्ता को राशन देेने से मना करते हुए पथराव कर दिया, जिसमें दो भाई घायल हो गए। बाल पकडक़र भी घसीटा।पुलिस के मुताबिक पवन केशरवानी निवासी तमरहाई चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कमलेश गुप्ता की राशन दुकान में राशन लेने गया था। राशन कार्ड में 8 सदस्यो का नाम है.

लेकिन बडे भाई अन्य 4 लोग है, जिनका भी नाम जुडवाने के लिये बोल रहा था तो कमलेश गुप्ता ने कहा कि अभी नाम जुडने का काम नहीं होगा, तब उसने राशन कार्ड के आधार पर 8 लोगों का ही राशन देने के लिए कहा तो कमलेश उसके साथ विवाद करने लगा और राशन देने से मना कर दिया। कमलेश गुप्ता ने पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसे एवं उसके छोटे भाई राकेश केशरवानी को चोटें आ गई। उसके बाल पकड कर घसीट दिया जिससे घुटने छिल गए। कमलेश गुप्ता एवं उसका पुत्र बोल रहा था कि दोबारा राशन दुकान आये तो जान से खत्म कर देंगे।

Next Post

हावड़ा तक युवक को लेकर पहुंचेंगी पुलिस, 22 को बीएसएफ को सौंपा जायेगा

Tue Jun 17 , 2025
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत डुमना ऐरिया से 27 मई को संदिग्ध अवस्था में घूमते पकड़े गए बांग्लादेशी की अब जल्द ही वतन वापसी होने वाली है। 20 जून को पुलिस उसे लेकर रवाना होगी। पुलिस उसे पश्चिम बंगाल हावड़ा तक ले जायेगी इसके बाद 22 जून को उसे बीएसएफ को […]

You May Like