
रीवा।सिटी कोतवाली थाना अन्तर्गत बीच शहर खन्ना चौराहे के पास शनिवार की तडक़े सब्जी व्यापारी से 50 हजार की लूट की गई. मोट साइकल मे ंसवार तीन नकाबपोश बदमाश पैसे से भरा बैग लूट कर भाग निकले. एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को बदमाशो ने चुनौती दी है. शहर में दो सीएसपी तैनात है, बावजूद इसके अपराधो पर अंकुश नही लग रहा है. सब्जी व्यापारी के साथ हुई लूट ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है.
जानकारी के मुताबिक बाणसागर कालोनी निवासी सनी जायसवाल और शिवपूजन जायसवाल जो कि सब्जी व्यापारी है मोटर साइकल से करहिया सब्जी मंडी जा रहे थे. हाथ में बैग था जिसमें लगभग 50 हजार रूपये और बहीखाता था. बदमाश पीटीएस चौराहे से दोनो भाईयो का पीछा कर रहे थे लेकिन यह समझ नही पाए. जैसे ही मोटर साइकल खन्ना चौराहे के पास पहुंची उसी समय बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशो ने झपट्टा मार कर बैग छीन लिया. वारदात के दौरान पीडि़तो की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे शिवपूजन के पैर में चोट आई और बदमाश बैग लेकर विक्रम पुल की ओर भाग खड़े हुए. लूट की वारदात के बाद पीडि़त सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें बदमाश भागते हुए नजर आए है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कैमरे की मदद से बदमाशो को तलाशने में जुटी है. सब्जी व्यापारी दोनो भाई अक्सर अपने घर से व्यंकट मार्ग होते हुए करहिया सब्जी मंडी खरीददारी के लिये जाते थे. बदमाशो को पहले से ही पता था कि इनके पास खरीददारी के पैसे होते है और लूट की वारदात को अंजाम दिया.
