चोरी की मोटरसाइकिल लेकर मालिक की दुकान पहुंचा चोर, मेले में पकड़ा गया

बैतूल। मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई में मोटरसाइकिल चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी की गई मोटरसाइकिल लेकर चोर सीधे उसी युवक की दुकान के सामने पहुंच गया, जिसकी बाइक कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। ताप्ती मेले में हुई इस घटना के बाद भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार पटेल वार्ड मुलताई निवासी राहुल भावसार की मोटरसाइकिल पिछले शनिवार को दुर्गा चौक क्षेत्र से चोरी हो गई थी। इस संबंध में राहुल ने मुलताई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

गुरुवार रात ताप्ती मेले के दौरान एक युवक वही चोरी की मोटरसाइकिल लेकर मेले में पहुंचा और राहुल भावसार की दुकान के सामने बाइक खड़ी करने लगा। बाइक पार्किंग को लेकर उसकी आसपास के दुकानदारों से कहासुनी भी हो गई। इसी दौरान राहुल की नजर बाइक पर पड़ी और नंबर व पहचान चिह्न देखकर उसने बाइक को पहचान लिया।

इसके बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में ले लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की वारदात में आरोपी अकेला था या उसके साथ कोई अन्य भी शामिल है। ताप्ती मेले जैसे बड़े आयोजन में हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

Next Post

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को दिया 222 रनों का लक्ष्य

Sun Dec 28 , 2025
तिरुवनंतपुरम 28 दिसंबर (वार्ता) स्मृति मंधाना (80) और शेफाली वर्मा (79) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला ने रविवार को चौथे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]

You May Like