जल गंगा संवर्धन अभियान: शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लाखा बंजारा झील में चलाया स्वच्छता अभियान

सागर। जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर द्वारा लाखा बंजारा झील परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में एनसीसी की गर्ल्स एवं बॉयज़ कैडेट्स सहित महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने ने झील के किनारे पहुंचकर सफाई करते हुए स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। महाविद्यालय की एनसीसी 11 एमपी एवं 7 एमपी गर्ल्स यूनिट ने संजय ड्राइव स्थित तालाब में प्रतीकात्मक सफाई की।कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट प्रियांशी पांडे कैडेट रितिक यादव अंडर ऑफिसर नन्ही बाई लोधी द्वारा वहां उपस्थित समाज के लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

लेफ्टिनेंट डा जय नारायण यादव दुबे एवं लेफ्टिनेंट कीर्ति रैकवार ने जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से ऐसे अभियानों में निरंतर भागीदारी की अपील की।

Next Post

एंटी-डंपिंग ड्यूटी से 28,540 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचाना संभव: रिपोर्ट

Tue May 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 मई (वार्ता) भारत एंटी-डंपिंग शुल्क लगाकर हर साल करीब 28,540 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा बचा सकता है। सेंटर फॉर डोमेस्टिक इकोनॉमी पॉलिसी रिसर्च (सी-डीईपी) और केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के सेंटर फॉर डब्ल्यूटीओ स्टडीज की मंगलवार को जारी एक साझा रिपोर्ट में यह बात कही गयी […]

You May Like