
पानसेमल। सड़क हादसे के दौरान 1 युवक गंभीर घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया है।घटना बंधारा के आसपास की बताई गई है।सूचना के बाद 108 मौके पर पहुंची जहां पायलट सोहन बडोले एवं ईएमटी जोगेंद्र बर्डे ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटनास्थल पर घायलों के साथ कोई भी नहीं था,राहगीरों से पूछ कर उसका पता लगाया गया।घटना में दुधखेडा महाराष्ट्र निवासी अजय खेड़कर गंभीर घायल हुआ है जबकि 2 वर्षीय दुर्गेश अजय खेड़कर को हल्की चोट आई है।CHC पानसेमल में ड्यूटी डॉक्टर अमृत बमनके,डॉक्टर लालू झीले,साहेबराव चौधरी ने स्टाफ के साथ घायलों का उपचार किया। 26 वर्षीय अजय को सिर हाथ में गंभीर चोट आई है वही दुर्गेश को हाथ में हल्की चोंट लगी है।हादसा कैसे हुआ यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।परिजन सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे थे जिसके बाद घायल को रेफर किया गया।वही बढ़ती घटनाएं क्षेत्र में चिंता का विषय बनती जा रही हैं।
