पीएचसी बहरी का कमिश्नर ने किया निरीक्षण 

सीधी । मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत सीधी जिले के प्रवास पर पहुंचे रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कमिश्नर श्री सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, स्वच्छता, मरीजों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं सहित स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से ली। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण आधार हैं।

इसलिए मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मरीजों के विश्वास को बढ़ाता है। इस दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

तेजगढ़ क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक गंभीर 

Sat Aug 29 , 2026
दमोह/तेजगढ़। तेजगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम सड़क हादसों ने एक बार फिर लोगों को झकझोर कर रख दिया। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो सड़क दुर्घटनाएं सामने आईं, जिनमें करौंदी-सिंगौरगढ़ मार्ग पर हुए हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुतरी घाट […]

You May Like