स्कूली छात्र करेंगे विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण – प्रधान

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत का सपना ‘विकसित भारत बिल्डथॉन’ (वीबीबी) जैसे परिवर्तनकारी प्रयासों के माध्यम से साकार होगा और हमारे प्रतिभाशाली स्कूली छात्र एक विकसित एवं समृद्ध भारत का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

श्री प्रधान ने आज यहां ‘विकसित भारत बिल्डथॉन’ (वीबीबी) 2025 का उद्घाटन करते हुये अपने संबोधन में इस विशाल स्कूल नवाचार पहल में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए देश भर के तीन लाख से अधिक स्कूलों और प्रतिभागी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यहां से निकले नवोन्मेषी विचार नए वैश्विक मॉडल बनाने और घरेलू एवं वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिभाशाली स्कूली छात्र एक विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत का सपना वीबीबी जैसे परिवर्तनकारी प्रयासों के माध्यम से साकार होगा। केन्द्रीय मंत्री ने छात्रों से देश के भविष्य को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने अपने संबोधन कहा कि यह अनूठा अभियान छात्रों की सीखने की क्षमता को बढ़ाएगा और उनके नवोन्मेषी दृष्टिकोण को मज़बूत करेगा।

अटल नवाचार मिशन के मिशन निदेशक दीपक बागला ने वीबीबी के बढ़ते महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि बिल्डथॉन नवाचार को एक जन आंदोलन बना देगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे दूरदराज के गांवों के स्कूलों भी महानगरों के स्कूलों से जुडेंगे।

श्री प्रधान ने छात्रों और शिक्षकों से बातचीत करने के लिए मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल और दिल्ली कैंट स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नम्बर- 2 का भी दौरा किया। उन्होंने छात्रों की कई नवीन परियोजनाओं का अवलोकन किया और उनकी सीखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें जिज्ञासु बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में सक्रिय योगदान के लिए उनकी असाधारण रचनात्मकता की सराहना भी की।

 

Next Post

लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी समेत 14 के खिलाफ सीबीआई अदालत ने आरोप किये तय

Mon Oct 13 , 2025
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें सोमवार को उस समय बढ़ गईं जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने आईआरसीटीसी होटल टेंडर घोटाला मामले में उनके और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव […]

You May Like