विस्थापितों को योग्यता पर रोजगार उपलब्ध कराएं: गौरव

सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल ने समय-सीमा बैठक के दौरान औद्योगिक कंपनियों से संबंधित प्राप्त होने वाले प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की।कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि कंपनियों से संबंधित लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों का संबंधित व्यक्तियों से संपर्क कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विस्थापितों से संबंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए उन्हें शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार मुआवजा एवं अन्य देय लाभ उपलब्ध कराए जाएं तथा मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि औद्योगिक कंपनियां विस्थापितों को केवल भत्ते तक सीमित न रखते हुए उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार विस्थापितों को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के स्थायी अवसर प्राप्त हो सके। साथ ही रोजगार के अवसरों में महिला कार्यबल की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी आवश्यक पहल करने के निर्देशित किया। बैठक में जिले की औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

गूगल से कैब बुक करना पड़ा महंगा, कारोबारी से 3.35 लाख ठगे

Thu Sep 17 , 2026
इंदौर:शहर के कंफेक्शनरी कारोबारी के साथ ऑनलाइन ठगी कर क्रेडिट कार्ड से 3 लाख 35 हजार 628 रुपए 94 पैसे निकाल लिए. गूगल पर कैब बुकिंग के लिए मिले नंबर पर संपर्क करने के बाद ठग ने खुद को कैब कंपनी का कर्मचारी बताया और लिंक भेजकर कारोबारी को झांसे […]

You May Like

मनोरंजन