मंडला/निवास:निवास में गुरुवार को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया जब नगर परिषद ने दुर्गा पंडालों की मूर्तियां पहुंचने से पहले ही रावण दहन कर दिया। इस फैसले से नगरवासियों में आक्रोश फैल गया और करीब पांच सौ से अधिक लोग थाने पहुंचकर जमकर नारेबाजी करने लगे। दो घंटे तक चली इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था।
लोगों का कहना है कि धार्मिक परंपराओं की अनदेखी कर नगर परिषद ने गलत कदम उठाया है। विवाद को शांत करने के लिए अब प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की जा रही है खबर लिखे जाने तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाया है ।
