जबलपुर:बरेला थाना अंतर्गत गुलमोहर ग्रींस के पास ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे मेंं पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सुरेश कुमार बर्मन 38 वर्ष निवासी चेरीताल कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मनेरी फैक्ट्री में गाडी खाली करने की ठेकेदारी करता है। बुधवार को गाड़ी खाली करके मनेरी से साथी लेवर सुरेन्द्र कुमार बर्मन, कमलेश केवट, थानेन्द्र कुमार श्रीवास, अशोक वासुदोय, रोहित कोरी के ई-रिक्शा से और वह मोटर साइकिल पर दोस्त विकास कोरी को बैठाकर ई-रिक्शा के पीछे पीछे वापस आ रहे थे। गुलमोहर ग्रींस के पास पहुंचे ही थे.
कि उसी समय ट्रक चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ई-रिक्शा को साईड से टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पटल गया। ई रिक्शा पलटने से ई-रिक्शा में सवार सुरेन्द्र, कमलेश, थानेन्द्र, और अशोक, चालक रोहित कोरी गिर कर चोटिल हो गये। टक्कर मारकर ट्रक वाला भाग गया ।
