नपा की जर्जर दुकानों ने खोली व्यवस्था की पोल, बारिश के बीच बस स्टैंड पर गिरा दुकानों का छज्जा

छतरपुर:छतरपुर शहर में शुक्रवार की देर शाम हुई मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी। बारिश के दौरान शहर के मुख्य बस स्टैंड स्थित नगर पालिका की पुरानी दुकानों का एक बड़ा छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गनीमत यह रही कि तेज बारिश के कारण दुकानों के बाहर भीड़ कम थी, वरना एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।
रात 8 बजे मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना रात करीब 8 बजे की है। अचानक हुए इस हादसे से बस स्टैंड क्षेत्र में भगदड़ मच गई। छज्जे का मलबा नीचे खड़ी कुछ मोटरसाइकिलों और वाहनों पर गिरा, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुँचा है। इस घटना ने एक बार फिर नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग (PWD) के दावों की पोल खोल दी है।
जर्जर इमारतों पर प्रशासन की चुप्पी
स्थानीय व्यापारियों और बस स्टैंड क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली कई इमारतें अपनी समय सीमा पूरी कर चुकी हैं और अब ‘खतरनाक’ श्रेणी में हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार लिखित और मौखिक रूप से प्रशासन को इन जर्जर दुकानों की मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए अवगत कराया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे हमेशा नजरअंदाज किया।

Next Post

ईरान का मिसाइल प्रभुत्व का दावा, दक्षिणी इज़राइल में हमले के बाद 150 परिवारों को हटाया गया

Sun Mar 22 , 2026
तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर ने कब्जे वाले क्षेत्रों के आसमान पर मिसाइल प्रभुत्व स्थापित करने का दावा करते हुए अमेरिका और इज़राइल को कड़ी चेतावनी दी है। कमांडर ने […]

You May Like