लोकार्पण से पहले सामुदायिक भवन में दरारें, ग्रामीणों ने जताई गुणवत्ता की चिंता

चंदला: गौरीहार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मालपुर के ग्राम रजौरा में मनरेगा मद से 26 लाख रुपये की लागत से रेन हार्वेस्टिंग युक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। हालांकि लोकार्पण से पहले ही इस नवनिर्मित भवन की दीवारों और बाउंड्री में कई स्थानों पर दरारें दिखाई देने लगी हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि भवन में जगह-जगह दरारें नजर आ रही हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता को लेकर चिंता उत्पन्न हो गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इसकी जांच और सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में भवन की स्थिति और खराब हो सकती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है।

इस विषय में गौरीहार जनपद पंचायत के एसडीओ मधु प्रजापति ने कहा कि उन्हें इस संबंध में अभी जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाकर जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

मजबूत सड़क नेटवर्क से आर्थिक प्रगति और निवेश को मिलेगा नया बल : सीएम डॉ यादव

Tue Jan 6 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सड़क अवसंरचना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक मजबूत, आधुनिक और सुरक्षित सड़क नेटवर्क प्रदेश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास, निवेश आकर्षण और पर्यटन विस्तार की आधारशिला है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि […]

You May Like