अनुशासन और संगठनात्मक शक्ति से भाजपा को मिल रही ऐतिहासिक सफलताएं: जामवाल

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बुधवार को जिले के सिलवानी, प्रतापगढ़, बम्हौरी, बेगमगंज शहर व ग्रामीण तथा सुल्तानगंज मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का अनुशासन और समय की पाबंदी ही पार्टी की मजबूती का आधार है, जिससे भाजपा आज नई ऊंचाइयों पर पहुंची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज सेवा और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

जामवाल ने कहा कि संगठनात्मक शक्ति और नियमित प्रशिक्षण के कारण भाजपा हर चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर रही है। उन्होंने पंच परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं की निष्ठा और विश्वास मजबूत होता है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण हेतु योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

Next Post

संस्कृत संस्थान से संबंधित विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों को राहत

Wed Apr 8 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट से महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल से संबद्ध प्रदेश के 11 विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों को बड़ी राहत मिली है। जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने इन विद्यालयों में अध्ययनरत 9वीं एवं 11वीं कक्षा के छात्रों जिन्होंने क्रमश: एमपी बोर्ड या सीबीएसई से उत्तीर्ण की है, उन्हें […]

You May Like