रेत माफिया ने बनाए थे एप्रोच रोड़, जेसीबी से किए ध्वस्त

बुधनी. नर्मदा नदी को छलनी करने के लिए रेत माफिया कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. रेत खनन से लेकर परिवहन तक धड़ल्ले से किया जा रहा है. शुक्रवार को खनिज विभाग ने जोशीपुरा और बगवाड़ा में नदी के अंदर तक बने एप्रोच रोड को जेसीबी की मदद से धराशायी कर दिया.

जिले की नर्मदा नदी से अवैध रेत खनन कर उसका परिवहन करने से माफिया बाज नहीं आ रहे हैं. माफिया रेत निकालने पूरी नदी का स्वरूप बिगाडऩे में लगे हैं. खनिज, राजस्व विभाग कार्रवाई करता है, लेकिन उसका भी ज्यादा कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. खास बात यह है कि हर जगह हररोज रेत का अवैध उत्खनन तो किया ही जा रहा है लेकिन अवैध परिवहन भी हो रहा है। इसके बाद भी कार्रवाई के अभाव में यह लंबे समय से चला आ रहा है. बुधनी सहित रेहटी और भैरूंदा के रेत घाटों पर भी अवैध धड़ल्ले से उत्खनन किया जा रहा है.

शुक्रवार को राजस्व और माइनिंग विभाग के अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जोशीपुर और बगवाड़ा में नदी के अंदर तक बने एप्रोच रोड को हटा दिया. इन घाटों पर चार एप्रोच बने हुए थे जिन्हें माइनिंग विभाग ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया. हालांकि अमले को देखकर वहां से रेत माफिया निकल लिए थे.

लगातार हो रहे अवैध खनन और अवैध परिवहन को रोकने के लिए माइनिंग विभाग एक सप्ताह से लगातार कार्रवाई कर रहा है. जिला खनिज अधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि एक सप्ताह से नर्मदा के कई घाटों पर कार्रवाई की गई है. अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 14 ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया है. इसी तरह 4 डंपर, 1 पनडुब्बी, 3 पोकलेन मशीन और 2 जेसीबी शामिल हैं.

Next Post

ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क पर लगाया जाम

Fri Jun 6 , 2025
राहतगढ़। राहतगढ थाना क्षेत्र मे नशे की हालत व गलत दिशा में वाहन चलाते हुए बोलेरो चालक ने तीन बाइक व एक ट्रैक्टर को टक्कर हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इसमें एक व्यक्ति सेमरा झिला एवं दो लोग चंद्रापुर गांव के थे। आज शुक्रवार को ग्राम […]

You May Like