
कुक्षी।यूरिया नही मिलने से क्षेत्र के नाराज किसानों नें आज सोमवार को मार्केटिंग सोसायटी के सामने सड़क पर हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया.चक्काजाम से करीब आधे घंटे तक स्टेट हाइवे का यातायात बाधित रहा.
सड़क पर धरना दे रहे किसानों नें आरोप लगाया की यूरिया की कालाबाजारी के चलते किसानों को संकट का सामना करना पड़ रहा है.जबकी इस समय किसानों को यूरिया की सख्त आवश्यकता बनी हुई है वही बाजार महगें भाव में व्यापरियो द्वारा बेचा जा रहा है.किसानों द्वारा चक्का जाम किये जाने की खबर लगते ही प्रशासन हरकत में आ गया और तत्काल मौका स्थल पर एसडीएम विशाल धाकड़,तहसीलदार,एसडीओपी, पुलिस प्रशासन नें दलबल के साथ मोर्चा संभाला।मौजूद अधिकारियो नें किसानो को समझाइश देते हुए आश्वस्त किया इसके बाद किसानो ने अपना आंदोलन वापस लेकर चक्कजाम खोला।मार्केटिंग सोसायटी के प्रबंधक संतोष गुप्ता नें बताया की यूरिया की इंदौर में रेक लगी हुई है और जल्द ही व्यवस्था में सुधार हो जायेगा।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण जनों के साथ महिलाएं भी सड़क पर धरना दे रही थी।
